फाइनेंस ऑफिसर एवं ओएसडी ने किया रिजाइन
डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में बुधवार एवं गुरुवार को तीन पदों से इस्तीफे हुए। इसे नए कुलपति की ज्वाइनिंग के बाद बदलाव से जोड़ा जा रहा है। हालांकि उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही है। पूर्व कुलपति प्रो. आरएस कसाना के ओएसडी रहे प्रो. जेके जैन ने ओएसडी पद से रिजाइन कर दिया है। यह पद उन्हें प्रो. कसाना के कार्यकाल के दौरान मिला था। फाइनेंस ऑफिसर बनाए गए फाइनेंस एडवाइजर संतोष कुमार ने भी एफओ पद से रिजाइन किया है। एक अन्य आदेश के तहत प्रो. जेके जैन एवं डॉ. मालबिका सिकदर-बार को ईसी मैंबर बनाने के आदेश वापस ले लिए गए हैं। यह दोनों ही आदेश भी प्रो. कसाना के कार्यकाल में निकले थे। पूर्व में ईसी मैंबर रहे जूलॉजी विभाग के शिक्षक प्रो. यूएस गुप्ता को फिर से ईसी मैंबर बना दिया गया है।