पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एस्सेल के खिलाफ कांग्रेस कर रही नुक्कड़ सभाएं

एस्सेल के खिलाफ कांग्रेस कर रही नुक्कड़ सभाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. एस्सेल कंपनी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं। गुरुवार को सुभाषनगर में सभा की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में भाजपा सरकार की वादा खिलाफ एस्सेल की मनमानियों को लेकर पर्चे भी बांटे गए। सुभाषनगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि एस्सेल का ठेका निरस्त कर प्रदेश की भाजपा सरकार जनभावनाओं सहित चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही है। सभी के बाद उन्होंने कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड की गलियों में घूमकर लोगों की बिजली संबंधी समस्याएं सुनी और पर्चे बांटे। इस दौरान जितेंद्र चौधरी, सुधा रजक, कमला अहिरवार, रंजीता राणा, राजाराम सरवैया, सिंटू कटारे, द्वारका चौधरी, लीलाधर सूर्यवंशी, इम्तियाज हुसैन, राहुल सेन, अतुल नेमा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वार्ड के लोग उपस्थित थे।