एज्युकेशन प्लस
एडिना कॉलेज के व्याख्याता सम्मानित
सागर|एडिनाफार्मेसी कॉलेज के प्रो. आशीष कुमार जैन एवं व्याख्याता दीपक मिश्रा ने बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित 74 वीं एफआईपी वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ फॉर्मेसी एंड फार्मास्यूटिकल साइंसेस 2014 अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। डॉ. जैन को उनके शोध कार्य पेप्टेक अल्सर की नई पद्धति के लिए सराहा गया। व्याख्याता मिश्रा को इंडस्ट्रियल फॉर्मेसी विभाग में मस्तिष्क की एल्जाइमर बीमारी के उपचार पर किए गए शोध कार्य के लिए बेस्ट पोस्टर अवार्ड एवं 500 यूरो की ईनाम राशि से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन राजेश जैन, डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार जैन, डॉ. प्रतीक जैन, डॉ. अविरल जैन एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
बीटीआईआरटीने विश्वकर्मा जयंती मनाई
सागर|बीटीआईआरटीपरिवार में विश्वकर्मा जयंती संजीदगी से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम वर्कशॉप में हुआ। इसमें संस्था के वाइस चेयरमैन इंजी. सत्येंद्र जैन, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वायपी जैन, प्राचार्य डॉ. डीके राजौरिया, उप प्राचार्य डॉ. एस. वी. एस.चौहान, टीपीओ तरुण कुमार सिंह, सिविल इंजी. विभागाध्यक्ष संदीप वर्मा, एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. जयंत दुबे, सीएस/आईटी के विभागाध्यक्ष अनिल पिंपलापुरे, मेकेनिकल इंजी. विभागाध्यक्ष संदीप कटारे, डॉ. सुजीत सिंह के अलावा अधिकांश फेकल्टी एवं स्टॉफ मेंबर्स, वर्कशॉप के सदस्य शामिल हुए। संस्था के सभी स्टाफ मेंबर्स एवं विद्यार्थियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इनफिनिटीमैनेजमेंट कॉलेज में प्रभव 2014 टेकफेस्ट शुरू
सागर|इनफिनिटीमैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रभव 2014 टेकफेस्ट का शुभारंभ दिलीप मलैया को-चेयरपर्सन, डॉ. डी. राय डायरेक्टर (इनफिनिटी), डॉ शिशिर जैन प्राचार्य (इनफिनिटी), डॉ. सुभाष जैन डायरेक्टर (नर्सिंग) एवं राजेश केशकर प्राचार्य (नर्सिंग) कॉलेज ने किया। कार्यक्रम में मलैया ने छात्र-छात्राओं को प्रभव 2014 टेक्निकल फेस्टीवल के लिए प्रोत्साहित किया। पहले दिन इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को पेपर प्रेजेंटेशन और युवा सांसद तथा नर्सिंग छात्र-छात्राओं का रोल प्ले, बेड मेकिंग, एवं पजल इवेंट्स का आयोजन किया गया। इसमें संभाग के इंजीनियरिंग एवं नर्सिंग कॉलेज के 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुक्रवार को लेन गेमिंग, क्विज, बेन्डेजिंग, वर