पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई राशि

जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | जम्मूकश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरस्वती शिशु मंदिर पगारा के विद्यार्थियों ने सहायता राशि एकत्र की है। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि घर-दुकान, बाजार से विद्यार्थियों ने सहायता राशि एकत्र की। आचार्य उमाशंकर ठाकुर, रामगोपाल चौबे, श्याम सुंदर चौबे व्यवस्थापक भूषण मौर्य ने बताया कि टोलियों में शशांक जैन, रितिक मिश्रा, गौरव सिंह राजपूत, श्यामसुंदर ठाकुर, योगेंद्र कुर्मी, सौरभ मिश्रा, अमन शुक्ला, ऋषभ दीक्षित, संकेत जैन शामिल थे। वहीं भाजयुमो के गौर मंडल एवं विवेकानंद छात्र परिषद ने आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज में राशि एकत्र की। इस मौके पर मोर्चा के नगराध्यक्ष शालीन सिंह, अभिषेक साहू, संचित शुक्ला, योगेश मिश्रा, राजा शुक्ला, शिवम साहू मौजूद थे।