पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों को अपनाने की जरूरत: डॉ. पांडे

महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों को अपनाने की जरूरत: डॉ. पांडे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | एक्सीलेंसगर्ल्स डिग्री कॉलेज में गुरुवार को व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा पांडे ने कहा कि आज महापुरुषों के व्यक्तित्व उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने गुरु द्रोण, महाकवि कालिदास, स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के अनछुए प्रसंग छात्राओं को सुनाए। डॉ. दीपा खटीक ने अल्बर्ट आइंस्टीन के जीवन का प्रसंग सुनाया। प्राचार्य डॉ. जेपीएन पांडे ने कहा कि महापुरुषों के छोटे-छोटे प्रसंग आपके व्यवहार एवं व्यक्तित्व को काफी ऊंचाई प्रदान कर सकते हैं। संयोजक डॉ. इला तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। छात्रा आकांक्षा उमरेलिया ने बाबा साहब अंबेडकर एवं आकांक्षा सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के विविध प्रसंगों को सुनाते हुए इन प्रसंगों की महत्ता को व्यक्तित्व विकास में सहयोगी बताया। इस अवसर पर डॉ. प्रतिमा खरे, डॉ. सरोज गुप्ता एवं कॉलेज परिवार मौजूद था। संचालन डॉ. रेखा बख्शी आभार डॉ. अंशु सोनी ने माना।

सागर . एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि एवं छात्राएं।