- Hindi News
- मंत्री से नरयावली अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी नियुक्त करने की मांग की
मंत्री से नरयावली अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी नियुक्त करने की मांग की
सागर | नरयावलीविधायक प्रदीप लारिया ने गुरुवार को सागर आए स्वास्थ्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर चर्चा की। उपनगरीय क्षेत्र में 30 बिस्तर का अस्पताल, कर्रापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वसुविधायुक्त प्रसूति कक्ष, बाउंड्रीवाल निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरयावली, जरुआखेड़ा एवं कर्रापुर के उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की। नरयावली में चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति के लिए आवेदन भी दिया। इस पर मंत्री ने जल्दी ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।