पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए कुलपति ने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली

नए कुलपति ने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनियुक्तसभी शिक्षकों को विश्वास दिलाता हूं कि आप बिल्कुल सुरक्षित हैं। अपने कर्तव्यों का समर्पित भाव से निर्वहन करें। मेरे रहते आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। हम जब तक हैं, तब तक आपको तकलीफ नहीं हो पाएगी। आप भयमुक्त होकर कार्य करें। यह बात डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. एसपी व्यास ने कही। वह गुरुवार को नई फैकल्टी से मुलाकात कर रहे थे। नए शिक्षकों ने उनका स्वागत किया, एवं इस वक्तव्य के लिए आभार जताया। कुलपति ने कहा कि यदि कोई शिक्षक अनुशासनहीनता करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रो. व्यास ने कार्यकाल के दूसरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय के सभी नए शिक्षकों, प्रोक्टोरिल बोर्ड एवं सुरक्षा अधिकारी की बैठक ली। प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में कुलपति ने कहा कि वह विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट बनाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने फिर दोहराया सभी कर्मचारी अपनी फाइल निपटाएं। फाइल पर नियम कानून का उल्लेख करें। कुलपति प्रबंधन विभाग, रोटरी क्लब एवं विवि अस्पताल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी रक्तदान करें। कुलपति ने प्रॉक्टर प्रो. एपी दुबे के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड, डीएसडब्ल्यू प्रो. पीपी सिंह, मध्यप्रदेश औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी संजय श्रीवास्तव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी संजीव जैन्थ के साथ भी मीटिंग ली। उनसे कहा कि विश्वविद्यालय को पूर्णत: प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाए। हम सकारात्मक दिशा में बढ़ें। निगेटिव गतिविधियों में जो भी पाया जाएगा उसे बर्खास्त किया जाएगा।