- Hindi News
- बाजार बैठकी में गड़बड़ी हो तो शिकायत करें : महापौर
बाजार बैठकी में गड़बड़ी हो तो शिकायत करें : महापौर
सागर | बाजारबैठकी वसूली में यदि ठेकेदार या उनके कर्मचारियों की ओर से कोई गड़बड़ी की जा रही है तो इसकी शिकायत नगर निगम में की जा सकती है। यह बात महापौर पुष्पा शिल्पी ने कही। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से बैठकी ठेका की दरें निर्धारित की गई हैं तथा शहर की चार मुख्य सड़कों को बैठकी वसूली से मुक्त रखा गया है। महापौर ने कहा कि तीन बत्ती से मस्जिद , मस्जिद से विजय टॉकीज तिराहा, मस्जिद से नमकमंडी, मस्जिद से राधा टॉकीज तक मुख्य सड़क को बैठकी की वसूली से मुक्त रखा गया है। इन स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा बाजार बैठकी वसूली की जा रही है तो इसकी शिकायत निगम में की जा सकती है। परीक्षण के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाजार विभाग के प्रभारी धर्मेंद्र खटीक एवं राजेश-सिंह राजपूत से संपर्क किया जा सकता है।