पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला का अपहरण करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

महिला का अपहरण करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर |देवरी थानांतर्गत एक महिला का अपहरण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिलारी निवासी 35 वर्षीय महिला 6 जून 2014 को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इस संबंध में थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में विवेचना में जानकारी मिली कि आरोपी नन्हेभाई अहिरवार, अमूल अहिरवार, धुरू पिता सिद्दा अहिरवार, परमलाल उर्फ हल्के भाई निवासी ग्राम सर्राभर्रई ने महिला का अपहरण किया था। देवरी थाने के एसआई हरिनाथ मिश्रा ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अमूल अहिरवार फरार है।