- Hindi News
- दोनों आरोपियों के पकड़े जाने की चर्चा, पुलिस का इंकार
दोनों आरोपियों के पकड़े जाने की चर्चा, पुलिस का इंकार
तिलीस्थित किशोर न्यायालय के पास किराना व्यापारी चंद्रराम अहिरवार की हत्या करने वाले दोनों आरोपी भाइयों का सुराग मिल गया है। दिनभर आरोपियों के पुलिस हिरासत में होने की चर्चा रही। सिविल लाइंस थाना प्रभारी एमके जगेत ने आरोपियों की गिरफ्तारी से इंकार किया है। बुधवार की रात व्यापारी की उसी की दुकान के अंदर कुल्हाड़ी सब्बल से गर्दन पर हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को पीएम के बाद किराना व्यापारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
{आरोपियोंकीउम्र का खुलासा नहीं : सीएसपीगौतम सोलंकी ने बताया कि हत्या के दोनों आरोपी कम उम्र के बताए गए हैं लेकिन वे बालिग हैं या नाबालिग इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ। उनकी गिरफ्तारी के बाद स्कूल के रिकॉर्ड अंकसूची के आधार पर उम्र वेरिफाई की जाएगी।
{आरोपियोंकीमां से हुआ था किराना व्यापारी का विवाद : सीएसपीके अनुसार हत्या की वजह दोनों पक्षों के बीच बुराई भी थी। मृतक चंद्रराम ने उनकी मां से मारपीट की थी। सीएसपी का कहना है कि मृतक ने आरोपियों को कंचे खेलने से मना किया था, जबकि मृतक की पुत्री रचना का कहना था कि दोनों आरोपी चबूतरे पर जुआ खेल रहे थे, जिससे उन्हें रोका गया था। चंद्रराम की मौत के बाद अब उनके 6 बच्चों और वृद्ध मां की परवरिश का भार उनकी प|ी के कंधों पर है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। चंद्रराम का एक भाई है, जो कि अलग रहता है।
किराना व्यापारी की हत्या का मामला
ȤæòÜô¥Â
ÖæS·¤Ú