पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काॅलेज के पांच हॉस्टलों में छापामारी, 46 हीटर जब्त

काॅलेज के पांच हॉस्टलों में छापामारी, 46 हीटर जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंुदेलखंड मेडिकल कॉलेज की कार्रवाई

सागर | हरमहीने लाखों रुपए के बिजली बिल से परेशान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जूनियर सीनियर रेसिडेंस डॉक्टर्स हॉस्टल सहित पांच हॉस्टलों में गुरुवार को सुबह छापामार कार्रवाई की। हॉस्टलों से करीब 4 दर्जन हीटर जब्त किए गए हैं। हॉस्टलों के वार्डन, कॉलेज प्रबंधन, प्रशासनिक अफसरों सहित कर्मचारी सुबह 7 से 8 बजे के बीच जूनियर रेसिडेंस सीनियर रेसिडेंस डॉक्टर्स हॉस्टल में एक-एक कमरे की तलाशी ली। कमरों में मिले 26 हीटर जब्त कर लिए गए। जीएनटी, गर्ल्स नर्सेस हॉस्टलों में मिले हीटरों को मिलाकर पांचों हॉस्टलों से करीब 46 हीटर जब्त कर स्टोर रूम में रखे गए हैं। डीन डॉ. एलपी वर्मा ने बताया कि कॉलेज में हर महीने 8 से 10 लाख रुपए तक का बिजली बिल रहा है। बिजली की अधिकांश खपत सभी हॉस्टलों में हो रही थी। छात्र-छात्राएं हॉस्टलों में लगातार हीटर का उपयोग कर रहे थे। अलग-अलग टीमें बनाकर गुरुवार को जांच कराई गई थी।

हरमाह 8 से 10 लाख रहा बिजली बिल : कॉलेजमें हर महीने करीब 8 से 10 लाख रुपए का औसतन बिजली का बिल आता है। पूर्व में आवासीय परिसर में डॉक्टरों के फ्लैटों में खपत होने वाली बिजली का कॉलेज ही भुगतान करता था। बाद में यहां पर सेपरेट मीटर लगा दिए गए। फिर बिजली की खपत बढ़ती जा रही थी। छात्रावासों के स्टूडेंट्स स्टाफ को हीटर उपयोग करने के निर्देश दिए थे।

भोजनके लिए हॉस्टलों में मैस है : कॉलेजमें हॉस्टलों में विद्यार्थियों को भोजन व्यवस्था के लिए मैस है। यहां पर निर्धारित शुल्क में उन्हें दोनों समय के खाने नाश्ते की सुविधा दी गई है। इसके अलावा कॉलेज में कैंटीन भी संचालित की जा रही है। बावजूद इसके कई छात्र-छात्राएं स्टाफ हॉस्टलों में ही खाना बनवाते हैं। इसके लिए एलपीजी गैस का उपयोग कर सीधे हीटर का उपयोग किया जाता है। इसका सीधा भार कॉलेज प्रबंधन पर पड़ रहा है।