8 घरों पर 1 लाख 15 हजार का जुर्माना
सागर | एस्सेलबिजली कंपनी की सतर्कता टीम ने बिजली चोरी के आठ प्रकरण बनाए हैं। इनमें करीब 1 लाख 15 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। गुरुवार को एस्सेल की टीम ने शहर के भगवानगंज, मकरोनिया, शंकरगढ़, संतकंवरराम वार्ड, कैंट क्षेत्र, गोपालगंज काकागंज वार्ड में छापामार कार्रवाई की। यहां आठ उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मामले बनाए गए हैं। सभी जगह अलग-अलग तरीकों से बिजली चोरी की जा रही थी।