सिविल लाइन फीडर की बिजली बंद रहेगी
सागर| बिजलीलाइनों के मेंटेनेंस के लिए शुक्रवार को सिविल लाइन फीडर क्षेत्र में आईजी बंगला, सेंट्रल जेल, लाल स्कूल, वेयर हाउस, स्नेह नगर, झंडा चौक, काली तिगड्डा, एमएलबी स्कूल क्षेत्र की बिजली सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा दीपावली पूर्व बिजली लाइनों के मेंटेनेंस शुरू किया गया है, जो 10 फीडरों में 28 सितंबर तक अलग-अलग चलेगा।