पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल कॉलेज खुद करेगा पानी की सप्लाई

मेडिकल कॉलेज खुद करेगा पानी की सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुंदेलखंडमेडिकल कॉलेज की निर्माण एजेंसी हाउसिंग बोर्ड ने कॉलेज में पानी सप्लाई मेंटेनेंस व्यवस्था से हाथ खड़े कर दिए हैं। दो दिन से कर्मचारी काम पर नहीं। इससे कॉलेज परिसर में पानी सप्लाई भी नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने जल सप्लाई व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का निर्णय लिया है।

मेडिकल कॉलेज में करीब साढ़े पांच साल से कॉलेज भवन, अस्पताल, आवासीय परिसर और हॉस्टलों में पानी सप्लाई की व्यवस्था हाउसिंग बोर्ड के हवाले थी। इसके लिए कलेक्टर रेट पर चार कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। एजेंसी का बिजली ठेकेदार मेंटेनेंस कर रहा है। हाउसिंग बोर्ड ने दो दिन पहले बजट की समस्या बताते हुए कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे बुधवार को कॉलेज में पानी की सप्लाई व्यवस्था ठप हो गई। डॉक्टर्स क्वाटर्स में पानी की समस्या को लेकर कुछ महिला डॉक्टर डीन डॉ. एलपी वर्मा के पास भी गई थीं। समस्या गंभीर हो इसके लिए डीन ने पानी सप्लाई की व्यवस्था हाउसिंग बोर्ड से हैंडओवर करने का निर्णय लिया है। वाटर सप्लाई और पंप हाउस की देखरेख मशीनों की मरम्मत में अब जो भी खर्च आएगा उसे कॉलेज प्रशासन उठाएगा। इसमें पूर्व से कार्यरत ठेकेदार एजेंसी के कर्मचारी ही करेंगे। उन्हें वेतन अब कॉलेज प्रशासन देगा।

इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड के एई प्रकाश साहू का कहना है कि हमारे पास प्रोजेक्ट मद में सारी राशि आती है। मेंटेनेंस का काम हमारा नहीं है और ही हमारे पास इसका कोई फंड होता है। अभी तक प्रोजेक्ट की राशि से ही वाटर सप्लाई व्यवस्था पर खर्च किया जा रहा था। डीन ने हमारे एडिशनल कमिश्नर से चर्चा कर ली है। अब कॉलेज प्रशासन वाटर सप्लाई व्यवस्था को अपने हाथ में ले रहा है। इस संबंध में हमारे पास पत्र भी गया है।

डीन डॉ. एलपी वर्मा का कहना है कि पानी सप्लाई की व्यवस्था महत्वपूर्ण है। इसे कॉलेज प्रबंधन मेंटेन करेगा। इसके लिए जो भी खर्च आएगा उसे कॉलेज वहन करेगा। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।