- Hindi News
- कोर्ट में मामले चलते रहे, अफसर शिक्षक को प्रमोशन भी देते रहे
कोर्ट में मामले चलते रहे, अफसर शिक्षक को प्रमोशन भी देते रहे
जिलास्कूल शिक्षा विभाग ने शनीचरी मिडिल स्कूल के शिक्षक गौरीशंकर दुबे को जिला न्यायालय में दस साल से विचाराधीन आपराधिक प्रकरण के बावजूद पिछले साढ़े तीन साल में दो बार पदोन्नति दी है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) आरएन शुक्ला ने पहले तो उसे सहायक शिक्षक से उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदोन्नत किया। अब मिडिल स्कूल के हेडमास्टर पद पर पदोन्नति दे दी। डीईओ ने बताया उन्हें मालूम नहीं न्यायालय में शिक्षक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला विचाराधीन है। शिक्षक गौरीशंकर ने बताया अब न्यायालयीन प्रकरण लंबित नहीं है।
बिनानतीजे के खत्म हो गई विभागीय जांच : मारपीटके इस मामले में तत्कालीन कलेक्टर केसी गुप्ता के निर्देश पर गौरीशंकर दुबे की विभागीय जांच शुरू हुई थी। इसमें तत्कालीन प्राचार्य टीआर शुक्ला ने जांच करने से इंकार किया तो जांच की जिम्मेदारी प्रभारी सहायक संचालक धीरेंद्र मिश्र को सौंपी गई। उन्होंने भी जांच पूरी नहीं की। समय-सीमा बीतने के बाद जांच अपने आप ही समाप्त हो गई। इसके बावजूद शिक्षक को दो बार पदोन्नति मिली। इसके तहत पहले तो उसे सहायक शिक्षक से उच्च श्रेणी शिक्षक बनाया गया फिर उच्च श्रेणी शिक्षक से हेडमास्टर बने।
27अप्रैल 2011 को पहली पदोन्नति : शासकीयमिडिल स्कूल शनीचरी के सहायक शिक्षक गौरीशंकर दुबे को डीईओ आरएन शुक्ला ने 27 अप्रैल 2011 को उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदोन्नति देकर उसी स्कूल में पदस्थ कर दिया।
14अगस्त 2014 को दूसरी पदोन्नति : पिछलेदिनों 14 अगस्त 2014 को दुबे को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत कर शहर के शासकीय कन्या मिडिल स्कूल में पदस्थ किया गया है। यह आदेश भी डीईओ आरएन शुक्ला ने जारी किया है।
ये है मामला
सहायक शिक्षकगौरीशंकर दुबे पर आरोप है कि उन्होंने 11 साल पहले 18 दिसंबर 2003 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में महेंद्र प्रताप तिवारी से गाली-गलौज मारपीट की थी। इस दौरान उन्होंने शासकीय दस्तावेज भी फाड़ दिए थे। तिवारी की शिकायत पर गोपालगंज पुलिस थाने में गौरीशंकर के खिलाफ धारा 294, 323, 353, 186 और 506 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ था। यह प्रकरण अभी जिला न्यायालय में विचाराधीन है। 2003 में यहां के तत्कालीन डीईओ ने सहायक शिक्षक दुबे को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत शनीचरी मिडिल स्कूल से जैसीनगर विकासखंड के मोचल प्राइमरी स्कूल में स्थानांतरित किया था। वे