वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां बताई गईं
दीसागर फोटोग्राफिक सोसायटी ऑफ सागर के तत्वावधान में रविवार को रवींद्र भवन में वेडिंग फोटोग्राफी एवं स्टूडियो लाइटिंग विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में दिल्ली से आए फोटोग्राफर उमेश मेहता ने कहा कि ईश्वर ने संसार की रचना की तो अनेक कालखंडों तक इस रचना को संजोकर रखने के लिए हम जैसे छायाकारों को जन्म दिया और नाम रख दिया प्यासा। पूर्व में यही कार्य एक चित्रकार अपनी चित्रकारी के माध्यम से किया करता था। वही कार्य आज उन्नत तकनीक के माध्यम से फोटोग्राफर कर रहे हैं। उन्होंने फोटोग्राफी की बारीकियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में दिनेश मुबार ने पिक्टोरियल फोटोग्राफी पर स्लाइड शो का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रमेश कुशवाहा, अनिल बारी, प्रभाकर दक्ष, रोहित डीमेलो, विनीत ठाकुर, आरिफ अंसारी, संजय सिंह मौजूद थे। संचालन प्रवीण मांडलिक आभार कामोद राजपूत ने माना।