पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मार्ट वार्ड के लिए उठे ये चार प्रमुख मुद्दे

स्मार्ट वार्ड के लिए उठे ये चार प्रमुख मुद्दे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले बुनियादी सुविधाओं पर दिया जाए ध्यान

1. तालाब को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए।

2. पार्किंग के बड़े-बड़े ब्लॉक बनाए जाएं।

3. प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक भवन बनाए जाएं।

4. सड़क एवं नालियों के अधूरे पड़े काम पूरे किए जाएं।

5. प्रत्येक वार्ड में सरकारी अस्पताल की सुविधा उपलब्ध हो।

6. गली-गली में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव हो।

7. पार्क एवं सुलभ शौचालय बनवाए जाएं।

8. ऐसे व्यवसायिक केंद्र बनें, जिनसे वार्ड में ही सबकुछ उपलब्ध हो जाए।

9. नाली-नालों को पक्का किया जाए, जिससे जलभराव नहीं हो।

10. पानी सप्लाई नियमित समय से हो, नलों में टोंटी लगवाई जाएं।

कार्यक्रम में इन्होंने भी दिए सुझाव : कार्यक्रमके दौरान पार्षद देवका विश्वकर्मा, धर्मेंद्र खटीक, डॉ. अंकलेश्वर दुबे, उदय घोषी, वृंदावन अहिरवार, महेश जाटव, विवेक सक्सेना, सौरभ केशरवानी, द्वारका चौधरी, रशीद राइन, अशोक चौधरी, संजय पटेल, रोहित मांडले, मनोज अहिरवार, कीर्ति ठाकुर, बबीता जैन, नाथूराम चौधरी ने भी अपने सुझाव दिए।

सागर. रविवार को कच्छ-कड़वा पाटीदार भवन परिसर में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

डिस्पेंसरी खोली जाएं

पेयजल सप्लाई समय पर हो

^प्रत्येक वार्ड में डिस्पेंशरी खोली जाएं। नालियों की नियमित साफ-सफाई हो। कचरा प्रबंधन के लिए डंपिंग जोन बनाए जाएं। सड़कें सुधारी जाएं। बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अजा वर्ग के बाहुल्य वाले इलाके में विकास राशि डबल हो। -शिवराज लड़िया, अधिवक्ता

^नालियों की साफ-सफाई की जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं का विकेंद्रीकरण होना चाहिए। हर वार्ड में वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। पेयजल सप्लाई का समय निर्धारित किया जाए। -संतोष माधवानी, रहवासी

संत कंवरराम वार्ड

भगवानगंज से भैंसा लिंक रोड बने

डेयरी विस्थापन हो

^भगवानगंज से गुरुगोविंद सिंह होते हुए भैंसा वायपास तक लिंक रोड बनाया जाए। ऐसा होने से शहर के ट्रैिफक की एक बड़ी समस्या पूरी तरह से दूर हाे जाएगी। पानी सप्लाई नियमित हो। नाले पक्के किए जाएं। -जितेंद्र सिंह, चावला,रहवासी

^छोटे-छोटे सार्वजनिक कार्यक्रम बड़े मैदानों पर हों, जिससे शहर में जाम लगे। शहर में एक बड़ा पार्क बनाया जाए। पर्यटन स्थल विकसित हों। डेयरी विस्थापन होना चाहिए। अतिक्रमण की समस्या प्रमुखता से दूर की जानी च