खेत में करंट फैलाने वाले पर मामला दर्ज
सागर | बनहटगांव के एक खेत में फैले करंट से 23 वर्षीय युवक की मौत के बाद पुलिस ने करंट फैलाने वाले अर्जुन पटेल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतक सुरेन्द्र पिता रामप्रसाद अहिरवार खेत में निस्तार के लिए गया था पास में हरी अहिरवार का खेत है जो अर्जुन पटेल ने ठेके पर ले रखा है। उसने जानवरों से फसल की रखवाली के लिए खेत के चारों तरफ करंट फैला रखा था जिसकी चपेट में वह गया। युवक के कुछ देर तक लौटने पर उसके चाचा शिब्बू अहिरवार ने तलाश की तो युवक खेत की मेड़ पर पड़ा हुआ था। उसकी मां रामवती अहिरवार को सूचना मिलने पर वह वहां पहुंची थी तो उसे भी करंट लग गया था जिससे उसके हाथ झुलस गए थे।