पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगासौद रोड पर सड़क में धंसा ट्रक, जाम

आगासौद रोड पर सड़क में धंसा ट्रक, जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगासौदसड़क जर्जर होने के कारण डबल गेट से करीब 50 मीटर दूरी पर ओवरलोड ट्रक दलदल में फंस गया और जाम लग गया। जाम क्लीयर हाने में दो घंटे से ज्यादा लगे जिससे जाम में फंसे सैकड़ों लोग परेशान हुए। इस बीच सागर जिले के अलावा पड़ोसी जिलों को जाने वाले कई वाहन फंसे रहे।

ड्राइवर पंकज पांडेय ने बताया ट्रक में फ्लाई एश लेकर जेपी पावर प्लांट से कैमोर जा रहा था कि डबल गेट के पास गड्ढे में दलदल के कारण वाहन का पहिया फंस गया और दोनों ओर आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। करीब दो से तीन फीट गहरे गड्ढे होने के कारण ट्रक के पिछले पहिए कीचड़ में धंस गए। इधर आटे से भरा हुआ ट्रक के चालक किशन सिंह यादव ने बताया कि वह बीना से भोपाल की ओर जा रहा था लेकिन रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रक फंस गया और सैकड़ों वाहनों की आवाजाही थम गई। जेपी से कानपुर की ओर एलपीजी गैस लेकर जा रहे वाहन चालक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि तीन साल से आगासौद सड़क का यही हाल है। जर्जर सड़क होने के कारण हादसे होते हैं और बारिश में दलदल होने के कारण जाम लगता है। मुंबई से सिंगरौली की ओर पानी के पाइप लेकर जा रहे वाहन चालक नर्मदा पचौर, देव ने बताया कि दो दिन से भूख, प्यास के कारण परेशान हैं सोचा था जल्द पहुंच जाएंगे लेकिन जाम में फंस गए हैं।

बीना। रेलवे डबल फाटक के पास आगासौद रोड पर क्राॅसिंग करते समय दो ट्रक सड़क पर फैली कीचड़ के कारण फंस गए। इससे यहां करीब 6 घंटे तक यातायात जाम हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सागर और पड़ोसी िजलों से आने-जाने वाले वाहन चालक बेहद परेशान रहे।