पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चियों से दुष्कृत्य करने वालों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाए

बच्चियों से दुष्कृत्य करने वालों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोधबच्ची के साथ दुष्कृत्य करने वाले को फांसी की सजा देना चाहिए। इसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाए। यह बयान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर क्रमांक -3 से विधायक ऊषा ठाकुर ने यहां आयोजित पत्रकार-वार्ता में दिया है। देश में बच्चियों-महिलाओं के साथ बढ़ते यौन अपराधों के सवालों के जवाब में उन्होंने यह बात कही। ठाकुर यहां भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यता अभियान एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे समग्र स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक लेने आईं थी। एक सवाल के सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले यौन अपराध वैचारिक दोष का परिणाम हैं। इसके लिए हम व्यवस्था या महिला के पहनावे-ओढ़ावे के जवाबदार नहीं ठहरा सकते। इससे पहले उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा ने महिला मोर्चा के लिए 25 लाख सदस्यता का लक्ष्य तय किया है। वहीं स्वच्छता अभियान के बारे में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहृवान पर हमारी पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि हर सप्ताह एक घंटे अपने-अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चला रहे हैं।

बच्चोंद्वारा स्कूल की सफाई में कोई बुराई नहीं : ठाकुरने कहा कि आजकर बच्चों द्वारा स्कूल की साफ-सफाई या अन्य कोई काम करने को बड़ा हो-हल्ला मचाया जाता है। जो कि नहीं होना चाहिए। हमारी संस्कृति में स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना गया है। जब हम अपने घर के पूजाघर की सफाई स्वयं ही करते हैं तो फिर स्कूल की करने में क्या हिचक। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सफाई व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए हमारी सरकार ने प्रत्येक स्कूल में एक स्वच्छता समिति बनाई है। इसमें शामिल छात्रों में जो भी अच्छा काम करेगा, उसे हमारी ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए हमारी पार्टी ने राज्य के प्रत्येक पोलिंग बूथ के हिसाब से एक-एक प्रभारी नियुक्त किया है। जो वहां की साफ-सफाई के लिए जवाबदेह रहेगा।

सागर. नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित करती भाजपा की नेता।

नव निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों का सम्मान

सागर | भाजपा महिला मोर्चा ने दीपाली परिसर में निकाय चुनाव में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा ठाकुर जिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह के अलावा विधायक पारुल साहू अन्य पदाधिकारी मौजूद थीं।