एसयूसीआई ने प्रदर्शन किया
सागर | एसयूसीआईकी सागर इकाई ने केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ यहां बस स्टैंड के पास रविवार को दोपहर बाद धरना देकर प्रदर्शन भी किया। इसमें अशोक कुशवाहा, शिवप्रसाद पटेल, संजय तिवारी, गणेश पटेल, सोना पटेल, अनुराधा पटेल अरविंद संजय पाठक शामिल थे।
गहोईवैश्य महिला समाज ने शोकसभा में श्रृद्धांजलि दी
सागर | गहोईवैश्य महिला समाज ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोविंद प्रसाद बडोनिया के निधन पर बड़ा बाजार में शोक सभा आयोजित की। श्रीमती सीमा ददरया, आशा लता बिलैया सहित सभा में मौजूद लोगों ने स्वर्गीय बडोनिया काे श्रृद्धांजलि दी।