शाम को बरस पड़े बदरा, बढ़ी ठंड
सागर. रविवारको रात में गिरता पानी।
सिटी रिपोर्टर | सागर
रविवारकी शाम आसमान पर छाए बादल रात 9 बजे बरस पड़े। शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से लेकर 20 मिनट बूंदाबांदी हुई। बारिश के पहले बादल गरजे और बिजली भी चमकी। सुबह से शुरू हुई सर्द हवा पूरे दिन 6 से 7 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। इससे रविवार को दिन का अधिकतम 2.8 डिग्री नीचे उतरा। उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से रही ठंडी हवा के कारण ठंड और बढ़ेगी। रविवार की रात हुई बारिश के दौरान कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई थी।
आगेक्या - मौसमविभाग के अनुसार ठंड हवाएं चलेंगी। इससे दिन रात के तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा।
केसलीमें ओले गिरे
रविवाररात आठ बजे केसली में तेज हवा के साथ ओले गिरे। 15 से 20 मिनट हुई ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ गई। राकेश ठाकुर ने बताया ओले का आकार मटर के दाने जैसा था।