- इसी हफ्ते हो सकता है एमसीआई का दौरा ।
सागर। मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया की टीम इस हफ्ते में कभी भी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने आ सकती है। कॉलेज प्रबंधन निरीक्षण से पूर्व तैयारियों में जुटा है। पिछले कई दिनों से यहां पर वार्डों विभागों में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। पिछले हफ्ते में प्रदेश के अन्य शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमसीआई की टीम निरीक्षण कर चुकीं हैं।
प्रबंधन को उम्मीद है कि कॉलेज को स्थाई मान्यता मिल सकती है। यहां से एमबीबीएस का एक बैच निकल चुका है। बावजूद इसके मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से स्थाई मान्यता का मामला अटका हुआ है। नए सिरे से एमसीआई निरीक्षण कराने के लिए बीएमसी प्रबंधन अपनी ओर से दो महीने पहले ही प्रक्रिया पूरी कर चुका है।
दौरे से पहले विभागों को सुसज्जित करने सारा स्टाफ तैयारियों में जुटा है। छुट्टी के दिन भी अस्पताल में नए वार्डों को व्यवस्थित करने का काम चलता रहा। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार-मंगलवार को टीम सागर सकती हैं। चूंकि एमसीआई के लिए सभी इकाईयों का निरीक्षण कराया जाना है। इस कारण बीएमसी प्रबंधन हाउसिंग बोर्ड से इन इकाइयों का पजेशन लेने के लिए तैयार हो गया। कमिश्नर ने इस आशय के निर्देश भी दिए थे।
तैयारियां कर ली गई हैं :'' एमसीआईनिरीक्षण के लिए आवश्यक विभाग वार्ड लगभग तैयार हैं। व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। हाउसिंग बोर्ड से जिन इकाइयों को हैंडओवर करना है, उसकी प्रक्रिया भी चल रही है।'' -डॉ. आरएस वर्मा, संयुक्त संचालक सह अधीक्षक, बीएमसी, सागर।