पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक क्लिक पर बनेगा पिकनिक प्लान

एक क्लिक पर बनेगा पिकनिक प्लान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। कलेक्टर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक जल्दी ही यह टूरिज्म डायरी बनकर तैयार हो जाएगी। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी यह संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। लोकार्पण के बाद यह जिले के सभी प्रमुख टूरिस्ट सेंटर पर उपलब्ध रहेगी। विभिन्न प्रसिद्ध जगहों पर आवागमन की क्या व्यवस्था है, उनकी खासियत, उनका इतिहास क्या रहा है? जैसे कई बिंदुओं की जानकारी इसमें रहेगी।

प्राकृतिक स्थल: टूरिज्म डायरी में सागर जिले के प्राकृतिक स्थलों की जानकारी भी दी जाएगी। इसमें नौरादेही अभयारण्य, राहतगढ़ वाॅटरफाल सहित अन्य कई स्थानों की जानकारी दी गई है।

पुरातात्विक इमारतें : जिले के प्रसिद्ध पुरातात्विक ऐतिहासिक स्थलों के साथ ही कुछ ऐसी जगहों को इसमें शामिल किया गया है, जिनको उतनी प्रसिद्धि नहीं मिल सकी, जो वास्तव में बहुत ऐतिहासिक हैं। ऐरन, गढ़पहरा का किला, धामोनी का किला, आपचंद की गुफा सहित अन्य ऐतिहासिक जगहों का ब्यौरा इसमें दिया गया है।

धार्मिक स्थान : नगर सहित जिले भर के विविध धार्मिक स्थानों की जानकारी भी इसमें रहेगी। रानगिर स्थित मां हरसिद्धि देवी मंदिर, टिकीटौरिया, पाली स्थित हजारिया शिवलिंग मंदिर सहित विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों की जानकारी इसमें समाहित की गई है।

होटल-रेस्टारेंट लजीज व्यंजनाें की जानकारी भी : टूरिज्म डायरी में जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के साथ ही यहां के लजीज व्यंजनों, होटल-रेस्टारेंट आदि की जानकारी दी गई है। यहां की चिरोंजी की बर्फी, गुजराती नमकीन, सुरखी के बड़े, शाहगढ़ का मिल्क केक, नेमा की मिठाई आदि की जानकारी दी गई है।
दूर तक होगी पहुंच : वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध होने के कारण दुनियाभर के लोग सागर की इन छोटी से छोटी चीजों के बारे में जान सकेंगे। इससे सागर के बारे में लोगों को और ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।


टूरिस्ट को हर प्रकार की जानकारी मिलेगी : '' हम सागर टूरिज्म की डायरी तैयार कर रहे हैं। इसमें जिले के ऐतिहासिक, प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों के साथ ही यहां के प्रसिद्ध लजीज व्यंजनों, होटल, रेस्टारेंट आदि की जानकारी समाहित की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि बाहर से कोई भी टूरिस्ट आए तो उन्हें शहर से जुड़ी खास जानकारी आसानी से मिल सके, जिससे वह यहां अपना टूर अच्छे से और यादगार तरीके से बिता सके। झील महोत्सव में इसका लोकार्पण होगा।'' -अशोक कुमार सिंह, कलेक्टर सागर।