पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब हर साल पुरातत्व संग्रहालय घूमने जाएंगे सरकारी कॉलेजों के छात्र

अब हर साल पुरातत्व संग्रहालय घूमने जाएंगे सरकारी कॉलेजों के छात्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | जिलेके सरकारी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अब हर साल पुरातत्व संग्रहालयों देखने जाएंगे। इस संबंध में हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग ने जिले के सभी कॉलेज प्राचार्य को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि कम से कम साल में एक बार कॉलेज के विद्यार्थियों को संग्रहालय देखने ले जाने का कार्यक्रम जरूर बनाया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को भारतीय इतिहास और संस्कृति का ज्ञान प्राप्त हो सके। साथ ही वे अपने देश की प्राचीन पुरासंपदा और धरोहरों से परिचित हो सकें। विभाग ने इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्यों से प्रतिवेदन भी भेजने को कहा है।