- Hindi News
- एडवोकेट पांडे का आज रैली निकालकर स्वागत होगा
एडवोकेट पांडे का आज रैली निकालकर स्वागत होगा
स्टेटबार कौंसिल के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश पांडे सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सागर आएंगे। अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहली बार नगर आगमन हो रहा है। उनके स्वागत में रैली निकालने की तैयारियां की गई हैं। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव संजय द्विवेदी एवं केके रावत ने बताया कि रैली दीनदयाल नगर चौराहे से शुरू होगी, जो मुख्य मार्गों से होते हुए तीनबत्ती पहुंचेगी। अधिवक्ता संघ के जितेंद्र सिंह, अरुण यादव, अनिल कोठारी, मोहित श्रीवास्तव आदि ने जिले के वकीलों से रैली में शामिल होने की अपील की है। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से बुंदेली परंपरा से स्वागत किया जाएगा।