पंच-सरपंच पद के नतीजे आज आएंगे
सागर| पंचायतआम चुनाव के दूसरे चरण में राहतगढ़, खुरई, शाहगढ़ अौर जैसीनगर क्षेत्र के 8 जिला पंचायत सदस्य, 82 जनपद सदस्यों के लिए 5 फरवरी को ईवीएम से मतदान कराया गया था। मतों की गिनती 8 फरवरी रविवार को हुई। लेकिन चुनाव नतीजों की अधिकृत घोषणा नहीं की गई। 9 फरवरी को सुबह इन चार विकासखंडों के 485 पंच और 245 सरपंचों के मतों की गिनती शुरू होगी।
दोपहर बाद विजयी पंच, सरपंचों के नाम घोषित होने लगेंगे। 22 फरवरी को पंचायत चुनाव के तीसरे (अंतिम) चरण का मतदान 22 फरवरी को बीना, मालथौन, देवरी औैर बंडा के पंचायत क्षेत्रों में होगा।
{22 को तीसरे चरण का मतदान
इन पदों पर निर्विरोध चुने जाएंगे अभ्यर्थी
{राहतगढ़ में 821 पंच, 3 सरपंच।
{जैसीनगर में 633 पंच, 1 जिला सदस्य।
{खुरई में 737 पंच, 2 सरपंच, 2 जनपद सदस्य।
{शाहगढ़़ में 474 पंच, 1 जनपद सदस्य।
इन पदों पर निर्विरोध चुने जाएंगे अभ्यर्थी
{राहतगढ़ में 821 पंच, 3 सरपंच।
{जैसीनगर में 633 पंच, 1 जिला सदस्य।
{खुरई में 737 पंच, 2 सरपंच, 2 जनपद सदस्य।
{शाहगढ़़ में 474 पंच, 1 जनपद सदस्य।