शिक्षक सुरेश उपाध्याय का निधन
सागर | श्रीरामनगर निवासी शिक्षक सुरेश कुमार उपाध्याय का रविवार को निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार गोपालगंज मुक्तिधाम में हुआ। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र संजय उपाध्याय ने दी। वह अपने पीछे प|ी ऊषा, पुत्र संजय, अनुराग, पुत्री अर्चना सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मूलत: इलाहाबाद निवासी सुरेश उपाध्याय वर्तमान में कर्रापुर हाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर पद पदस्थ थे। उन्होंने रजवांस हाई स्कूल में करीब 13 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया। सागर एक्सीलेंस स्कूल में भी पदस्थ रहे। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।