पर्यावरण प्रदूषण पर व्याख्यान दिया
एक्सीलेंसगर्ल्स डिग्री कॉलेज के 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन कनेरादेव गांव में कैडेट्स ने ग्रामीणों को सफाई से रहने का महत्व बताया।
शिविर के बौद्धिक सत्र में डॉ. अमर कुमार जैन ने पर्यावरण एवं प्रदूषण पर व्याख्यान दिया। आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी अनुपम ने नेतृत्व विकास के तहत छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इसरार अहमद ने छात्राओं को ड्राइंग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान हुई सांस्कृतिक संध्या में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शिविर में प्राचार्य अर्चना वर्मा, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अंजना चतुर्वेदी, भावना यादव, सुनीता त्रिपाठी, प्रतिमा खरे, मोनिका हार्डिकर, शिविरार्थी कंचन पांडे तथा दीक्षा तिवारी सहित छात्राएं मौजूद थीं।