पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल गई जीएनटी की छात्रा गायब

प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल गई जीएनटी की छात्रा गायब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुंदेलखंडमेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित स्वास्थ्य विभाग के जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग संस्थान से फाइनल ईयर की एक छात्रा करीब 6 दिन से गायब है। अपने स्तर पर संस्थान द्वारा पता करने पर भी छात्रा का कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद जीएनटी प्रबंधन ने इसकी शिकायत गोपालगंज थाने में कराई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में नर्सिंग कोर्स कर रही एक छात्रा 2 फरवरी को बीएमसी परिसर में स्थित जीएनटी छात्रावास से जिला अस्पताल प्रशिक्षण के लिए गई थी। शाम को बाकी छात्राएं तो हॉस्टल वापस पहुंच गई, लेकिन एक छात्रा वापस नहीं लौटी। गायब छात्रा दमोह की निवासी बताई जा रही है। जीएनटी प्रबंधन ने पहले व्यक्तिगत स्तर पर उसकी तलाश करने का प्रयास किया। छात्रा के परिजनों से पूछताछ की लेकिन जब छात्रा का पता नहीं चला तथा वह वापस नहीं लौटी तो इस मामले की सूचना पुलिस में दी थी। रविवार दोपहर को गोपालगंज पुलिस की टीम बीएमसी में जीएनटी हॉस्टल पहुंची और प्राचार्य सहित गायब छात्रा की सहपाठी छात्राओं से पूछताछ की है।

स्पष्टबाेलने से कतरा रहा प्रबंधन पुलिस

जीएनटीसूत्रों के अनुसार छात्रा के गायब होने की सूचना उसके दमोह स्थित परिवार को दी गई थी। वे भी सागर आए थे। दूसरी ओर छात्रा के गायब होने के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस और जीएनटी प्रबंधन स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।