- Hindi News
- ज्ञानवीरइंस्टीट्यूट में जॉब प्लेसमेंट हुआ
ज्ञानवीरइंस्टीट्यूट में जॉब-प्लेसमेंट हुआ
नवांकुर संस्था द्वारा टीवी कलाकार का सम्मान
सागर | मप्रजन अभियान द्वारा चयनित नवांकुर संस्था कृष्णा प्रेम सर्वोदय समिति द्वारा 8 फरवरी को बेटी बचाओ अभियान अंतर्गत व्याख्यान सम्मान समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी संजय जैन डॉ. हरीसिंह गौर की वंशज टीवी कलाकार सुश्री मान्या का संस्था द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव उमाकांत दुबे, संदीपनी इंस्टीट्यूट की संचालिका डॉ. स्वीटी मिश्रा, दिनेश दुबे, जितेन्द्र शरण, सुशील गौतम, पराग बजाज, प्रभात
ज्ञानवीरइंस्टीट्यूट में जॉब-प्लेसमेंट हुआ
सागर | ज्ञानवीरइंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड साइंस सागर में ड्रीम इंडिया एजुकेशन में जाॅब के लिए क्लोज कैंपस के माध्यम से जॉब / प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। महाविद्यालय के बीएड और एमएड के छात्र/छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। 70 प्रतिशत विद्यार्थियों का विभिन्न पदों पर चयन हुआ। सागर क्षेत्र के लिए यह सभी चयनित प्रतिभागी अपनी सेवाए देगें। ड्रीम इंडिया एजुकेशन उन्नत शिक्षा के लिए प्रयासरत् है। भोपाल से अंकित चौरसिया, वत्सला श्रीवास्तव, समित तिवारी, संजय मिश्रा और उनकी टीम ने सभी छात्र/छात्राओं का साक्षात्कार लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेश शुक्ला, अंशुल बोहरे, मनीष जैन, हुमा खान, आसिफ अली सहित पूरा स्टाफ उपस्थित था।