- Hindi News
- दूरबीन पद्धति से हो गर्भाशय के ट्यूमर का ऑपरेशन
दूरबीन पद्धति से हो गर्भाशय के ट्यूमर का ऑपरेशन
अविवाहितमहिलाओं के गर्भाशय में ट्यूमर का ऑपरेशन दूरबीन पद्धति से किया जाना चाहिए। इस पद्धति में स्त्री रोगों का निदान छोटा सा चीरा लगाकर बहुत बेहतर तरीके से किया जाता है। यह बात भोपाल से आई वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ के सेमिनार में रविवार को डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि दूरबीन पद्धति से होने वाले ऑपरेशन के फायदे एवं नुकसान दोनों है। लेकिन गर्भाशय के ट्यूमर का खास तौर से अविवाहित महिलाओं के ऑपरेशन में दूरबीन पद्धति ज्यादा कारगर है। हालांकि इसको लेकर भ्रांति है कि यह पद्धति काफी महंगी है, लेकिन इससे किए गए ऑपरेशन किफायती होते हैं।
बांझपनके बारे में बताया
सेमिनारमें बीना की डाॅ. सुजाता अग्रवाल ने महिलाओं में होने वाले बांझपन के बारे में बताया। कार्यक्रम को स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ की डॉ. रूबी रेजा ने भी संबोधित किया।
इस दौरान डॉ. किरण माहेश्वरी, डॉ. जयश्री चौकसे, डॉ. नीना गिडियन, डॉ. मोनिका जैन, डाॅ. ऊषा सैनी, डॉ. रमेश सैनी, डॉ. साधना मिश्रा सहित शहर के डॉक्टर संघ की सदस्य मौजूद थीं।