सी.बी.एस.ई. फुटबाल क्लस्टर का समापन
सी.बी.एस.ई. फुटबाल क्लस्टर का समापन
सागर| सी.बी.एस.ई.फुटबाल क्लस्टर के अंतिम दिन फाइनल मैच में डीपीएस भोपाल और ओ.पी. जिन्दल रायगढ़ के मध्य रोमांचकारी मैच में ओ.पी. जिंदल रायगढ़ ने पेनाल्टी शूट आउट में 32 से विजय प्राप्त की। समापन समारोह में परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में समापन हुआ। इस अवसर पर चेयरमेन महेश बिलहरा, संतोष, राहुल सराफ, ऋतुल सराफ एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। अपने समापन भाषण में मुख्य अतिथि ने प्रत्येक टीम को बधाई दी उत्तम खेल की सराहना की। तृतीय पुरस्कार सेंट जोसेफ कान्वेंट ने प्राप्त किया। मैन ऑफ क्लस्टर का पुरस्कार ओ.पी. जिंदल के गजेन्द्र शेखावत को दिया गया। राहुल सराफ एवं प्रिंसीपल नायक के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्व संपन्न हुआ।