पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी नहीं की तो हाथ नहीं जलेंगे कहकर डलवाए थे कड़ाही में हाथ

चोरी नहीं की तो हाथ नहीं जलेंगे कहकर डलवाए थे कड़ाही में हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। 500 रुपए चोरी के संदेह पर 4 स्कूली बच्चों के हाथ खौलते तेल की कड़ाही में डलवाने की लोमहर्षक घटना का जायजा लेने एसपी सचिन कुमार अतुलकर रविवार को झिला गांव पहुंचे और बच्चों से मिले। पीड़ित आकाश, रामकुमार, हल्कोटी भारत ने एसपी को बताया कि भगवानदास लखन ने अपने घर के अंदर उन्हें बंधक बनाकर जबरदस्ती हाथ कड़ाही में डलवाए थे। आरोपियों ने कहा था कि यदि तुम लोगों ने यदि रुपए नहीं चुराए होंगे तो हाथ नहीं जलेंगे।
बच्चों के हाथ डलवाने से पहले आरोपी लखन ने खुद कड़ाही में हाथ डालकर देखा था कि तेल कितना गर्म है। एसपी ने बताया कि घटना अजीब तरह की थी। महज 500 रुपए के लिए इतना बड़ा जोखिम उठाया गया। आरोपियों ने अंधविश्वास के चलते यह अपराध किया। राहतगढ़ थाना प्रभारी लक्ष्मण अनुरागी को मामले की विवेचना कर जल्द चालान पेश करने को कहा है।
आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। बच्चों के हाथ में इन्फेक्शन हो, इसलिए एसपी उन्हें फिर से चेकअप के लिए अपने साथ राहतगढ़ लाए। कलेक्टर अशोक सिंह के निर्देश पर राहतगढ़ एसडीएम रोशन रॉय ने भी जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की है।

एक्सीडेंटमें सचिव की मौत की जांच होगी : राहतगढ़में 3 सितंबर को ट्रक की टक्कर से मरदानपुर पंचायत सचिव अनिल तिवारी की मौत के मामले की जांच के लिए एसपी ने टीम गठित कर दी है। रविवार को उन्होंने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

राहतगढ़ में बच्चों की अग्निपरीक्षा का मामला, एसपी अतुलकर पहुंचे झिला गांव, पीड़ित बच्चों से मिले

सागर. राहतगढ़ के झिला गांव में गांववालों को अपनी आपबीती सुनाते बच्चे।