पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज हवाओं के बीच झमाझम बारिश

तेज हवाओं के बीच झमाझम बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(संभागीय प्रतियोगिता: दूसरी पारी पर फिरा पानी )
बीना। आरपीएफ ग्राउंड पर शुरू हुई संभागीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच बारिश होने से रद्द हो गया। पहला मैच पन्ना और दमोह की टीम के बीच हुआ, जिसमें दमोह की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर दमोह के खिलाड़ियों ने 94 रन बनाए।
दूसरी पारी शुरू होने के पहले बारिश होने लगी जो देर तक बंद नहीं हुई। बारिश के बीच ही खिलाड़ी मैदान में पहुंचे और पिच पर लगी मैट को हटाया। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ स्टेशन प्रबंधक महेंद्र सिंह, बीईओ दिनेश यादव, प्राचार्य ऊषा तिवारी, कल्पना किंग, एमएम पटेल ने ध्वजारोहण से किया। इसके बाद दमोह, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर शहर की टीमों ने मार्चपास्ट किया।
सुबह से छाए दोपहर बाद गरजे फिर तेज हवाओं के बीच झमाझम बरसे
सागर | आसमान पर रविवार को सुबह से छाए बादल दोपहर बाद गरजे और तेज हवाओं के बीच झमाझम बरसे। बूंदाबांदी का सिलसिला इसके बाद भी जारी रहा। करीब 45 मिनट के दौरान 2.0 सेमी बारिश हुई। इससे शहर की सड़कों पर घंटे भर पानी भरा रहा। रविवार को हुई 2.0 सेमी बारिश को मिला शहर में बारिश का आंकड़ा अब 91.5 सेमी हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह आंकड़ा इस अवधि में होने वाली सामान्य बारिश 104 सेमी के आंकड़े से अभी 12.8 सेमी कम है।
अब तक -91.5

सामान्य -104

पिछले वर्ष -189.5

तापमान

अधिकतम- 31.3 डिग्री

न्यूनतम - 21.6 डिग्री

आर्द्रता सुबह-92% शाम-97%

तापमान,सामान्य से अधिक: बारिश होने के बाद भी रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 31.3 रहा। यह सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा था। रात में न्यूनतम तापमान, सामान्य था।

आगे क्या : अगले24 घंटे के दौरान भी आसमान पर बादल आते जाते रहेंगे। धूप भी निकलेगी। हवा के साथ बौछारें गिर सकती हैं।