- Hindi News
- सिटी 1, सिटी 2 एवं गोपालगंज फीडर में नहीं रहेगी बिजली
सिटी-1, सिटी-2 एवं गोपालगंज फीडर में नहीं रहेगी बिजली
सागर | आरएपीडीआरपीयोजना के अंतर्गत लाइनों का नवीनीकरण कार्य होने के कारण सिटी-1, सिटी-2 तथा गोपालगंज फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। सिटी-1 और 2 के तहत आने वाले आनंद नगर, रजाखेड़ी, बजरिया, पद्माकर नगर, लाल पत्थर फैक्ट्री के आसपास का क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दुर्गानगर, नोबेल कॉलेज, दीपक मेमोरियल, सिनेसिटी, रॉयल टाल के आसपास का क्षेत्र एवं पद्माकर नगर शंकरगढ़ में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं गोपालगंज के तहत आने वाले सरकारी शौचालय, वंदना स्कूल, सैनी की चक्की, मरघटा रोड, श्रीराम कॉलोनी, श्रीराम नगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।