पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्स के घर का ताला तोड़ा, जेवर नकदी चोरी

नर्स के घर का ताला तोड़ा, जेवर नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | शहरके वैशालीनगर कॉलोनी के एक सूने मकान का रविवार को दिन दहाड़े ताला तोड़कर चोर जेवर नकदी ले गए। गोपालगंज पुलिस के अनुसार शासकीय इंदिरा नेत्र चिकित्सालय में पदस्थ स्टाफ नर्स सुलोचना राज के घर के ताले तोड़कर चोर अलमारी से सोने की दो चेन, एक अंगूठी, एक कड़ा 20 हजार रुपए नकद ले गए। घटना सुबह 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच की है। वे किसी काम से घर से बाहर गई हुई थीं। बदमाशों ने घर की रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। चोरी गया कुल सामान 50 हजार रुपए से ज्यादा कीमत का बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।