पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौरझामर में मिला डेंगू का नया मरीज

गौरझामर में मिला डेंगू का नया मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। देवरी तहसील के गौरझामर के हत्ता गांव में डेंगू का नया मामला सामने आया है। गांव के लक्ष्मीकांत के 14 वर्षीय बेटे योगीकांत को बुखार की शिकायत थी। चार दिन पहले उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां डॉ. देवेंद्र अहिरवार ने शनिवार को रैपिड किट से डेंगू की जांच की। जांच में डेंगू पॉजिटिव निकला। जिस समय योगीकांत को मेडिकल कॉलेज लाया गया था।
उस वक्त उसके प्लेटलेट्स 40 हजार जा रहे थे। इलाज के बाद प्लेटलेट्स ढाई लाख पर गए है। डॉक्टर का कहना है कि बालक ही हालत में सुधार है। संभवत: एक दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले देवरी ब्लॉक के खकरिया, समनापुर शाहजू एवं जमुनिया पंडित गांव के 5 मरीजों को डेंगू निकला था। डेंगू से जिले में अब तक 6 मौतें हो चुकी हैं और 90 से ज्यादा लोग चपेट में चुके हैं। जिले में 8 जुलाई को डेंगू का पहला मामला देवरी ब्लॉक के सर्रा गांव में सामने आया था।
डेंगू का डर नहीं रुक रही बीमारी,
हत्ता गांव में 14 वर्षीय बच्चे को बुखार की शिकायत के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया ।