पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष अगले माह आएंगे

मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष अगले माह आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान 4 अक्टूबर को सागर का दौरा करेंगे। जबकि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान अक्टूबर मध्य में सागर आएंगे। मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा प्रदेशाध्यक्ष चौहान संभागीय कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। यह जानकारी परिवहन मंत्री भूपेंद्रसिंह ने रविवार को दीपाली परिसर में आयोजित जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेताओं के दौरे एवं नगरीय निकाय के चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच तक ले जाएं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाते खुलवाने में सहयोग करें एवं नगरीय निकाय की मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाएं। सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश की राजनीति को नई दिशा मिली है। भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर-सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में सफलता के लिए नगर एवं ग्राम केंद्र स्तर पार्टी की बैठकें आयोजित कर तैयारी करें। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से पार्टी के कार्यक्रमों को तेजी से चलाया जाएगा जिसमें सभी भागीदारी करें। बैठक में विधायक पारूल साहू, महेश राय एवं महामंत्री संजय बापट ने भी विचार रखे। संचालन लक्ष्मणसिंह ने किया आभार संजीव दुबे ने माना। बैठक में महापौर पुष्पा शिल्पी, निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी, भानु राणा, नारायण कबीरपंथी, परशुराम साहू, सुखदेव मिश्रा, शैलेष केशरवानी, संजय द्विवेदी, नवीन भट्ट, प्रदीप राजौरिया, याकृति जडिया, कल्पना दुबे, अनुराग प्यासी, अशोक बामोरा, सुधीर यादव, रामकुमार साहू, अनूप उर्मिल सहित पदाधिकारी एवं सभी पार्षद उपस्थित थे।

राजनीति