पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत पुलिस के लिए पहेली बनीं

दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत पुलिस के लिए पहेली बनीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहेरियाके नरवानी गांव में महिला उसके दो बच्चों की मौत तथा रेलवे के टीआरडी डिपो के पास मिले एक अन्य महिला के 12 दिन पुराने शव की घटना पुलिस के लिए पहेली बन गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में सुसाइड की आशंका जताई है। नरवानी गांव के जगदीश लोधी की प|ी गीता लोधी (28), पुत्री रीना (5) तथा पुत्र रामलखन (4) के शव शनिवार देर शाम जिला अस्पताल लाए गए थे। तीनों का पीएम रविवार को हुआ। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गए थे। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है कि शुक्रवार की सुबह मां-बच्चे चारटोरिया जाने के लिए निकले थे, लेकिन इस बीच ऐसा क्या हुआ कि उनकी कुएं में डूबने से मौत हो गई। क्या घर से जाने के पहले महिला का पति से विवाद हुआ था। यदि सुसाइड ही करना था तो फिर उसने बच्चों को नए कपड़े पहनाकर मायके जाने का क्यों कहा। बहेरिया थाने के एएसआई उदयभान पांडेय मामले की जांच कर रहे हैं। उधर रेलवे के टीआरडी डिपो के पास मिले महिला के शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। उसके दाएं हाथ पर पूना बाई लिखा था। महिला ने कब और किन परिस्थितियों में साड़ी के पल्ले से फांसी लगाई। इसकी जांच मृतका की शिनाख्त के बाद ही आगे बढ़ सकेगी।

फॉलोअप

ÖæS·¤Ú