पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • को ऑपरेटिव बैंक के संचालक मंडल की चुनाव प्रक्रिया 17 से

को-ऑपरेटिव बैंक के संचालक मंडल की चुनाव प्रक्रिया 17 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>17और18 सितंबर को संचालक मंडल के 11 सदस्यों के लिए यहां जिला को-ऑपरेटिव बैंक में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदक नामांकन पत्र भर सकेंगे।

>24सितंबरको दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित विशेष साधारण सम्मिलन में संचालक मंडल के सदस्यों का फैसला मतदान से होगा। 5 बजे से मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नगर संवाददाता . सागर

जिलाको-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर यहां 17 सितंबर से बैंक के संचालक मंडल की चुनाव प्रकिया शुरू हो जाएगी। बैंक का संचालक मंडल 14 सदस्यीय होगा, लेकिन इसमें 11 संचालक बैंक से जुड़ी प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों में से चुने जाएंगे। सागर, जैसीनगर, राहतगढ़, रहली, खुरई, बीना, मालथौन, बंडा, शाहगढ़, देवरी और केसली विकासखंड से एक-एक प्रतिनििध संचालक चुना जाएगा। तीन संचालक बैंक से संबद्ध विपणन प्रक्रिया, बुनकर एवं औद्योगिक सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और बैंक से जुड़ी अन्य सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों में से मनोनीत होकर आएंगे। संचालक मंडल के चुनाव के छठवें दिन 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। इसी दौरान अन्य सोसाइटी में भेजे जाने प्रतिनिधि और अन्य पदाधिकारी भी चुने जाएंगे।

ओवरड्यूहैं ज्यादातर समितियां : कोऑपरेटिवबैंक से संबद्ध 178 प्राथमिक सेवा सहकारी साख सामितियों में से महज 50 समितियां ही ऐसी हैं जो ओवरड्यू नहीं हैं। इन समितियों के बैंक प्रतिनिधी बैंक के संचालक मंडल में चुने जाएंगे। करीब 125 समितियां ओवरड्यू की स्थिति में हैं। इसलिए वे चुनाव से दूर रहेंगी, क्योंकि उनके बैंक प्रतिनिधि चुनाव ही नहीं लड़ पाएंगे।

साधारणसम्मिलन 24 को : जिलाको-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक एसके कन्नौजिया ने बताया कि चुनाव को लेकर 24 सितंबर को बैंक में दोपहर 1 बजे विशेष साधारण सम्मिलन का आयोजन होगा। अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी अशोक दुबे करेंगे।

ऐसाहै चुनाव कार्यक्रम

>1718 सितंबर: संचालकमंडल के 11 सदस्यों के लिए नामांकन जमा होंगे।

>19सितंबर: नामांकनपत्रों की जांच।

>20सितंबर: नामांकनपत्र की वापसी के साथ-साथ उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी दिए जाएंगे।

>24सितंबर: विशेषसाधारण सम्मिलन, मतदान और मतों की गिनती।

>25सितंबर: रिक्तस्थानों पर सहयोजन। >26सितंबर:अध्यक