पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी की मृत्यु, परिजनों का आरोप विश्वविद्यालय से इलाज के लिए नहीं मिला एडवांस

कर्मचारी की मृत्यु, परिजनों का आरोप विश्वविद्यालय से इलाज के लिए नहीं मिला एडवांस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ा बाजार छात्रसंघ ज्ञापन देगा

सागर. डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेज में पदस्थ कर्मचारी श्याम किशन का निधन शनिवार को हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि श्याम किशन की मृत्यु इलाज मिलने के कारण हुई है। एडवांस के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की गई थी, लेकिन पैसा नहीं मिल पाया। पैसों की कमी के चलते जबलपुर से अस्पताल वालों ने उन्हें बाहर निकाल दिया, इसके बाद सागर ले आए, जहां कर्मचारी की मौत हो गई। विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप वाल्मीकि ने बताया कि सोमवार को मेन ऑफिस के सामने शोक सभा के बाद कुलपति को ज्ञापन दिया जाएगा।