दर्जनों इलाकों में घंटों बिजली गुल
मेंटेनेंस हो गया फिर क्यों रहे फॉल्ट
नगर संवाददाता. सागर
शहर के कई इलाकों में पिछले दो दिन से कई-कई घंटे बिजली गुल की समस्या बनी हुई है। धर्मश्री और तिली फीडर क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या रही है। शनिवार देर शाम हल्की बारिश के बाद मकरोनिया से लेकर मोतीनगर क्षेत्र में घंटों तक बिजली बंद रही। शनिवार देर शाम हल्की बारिश के बाद फॉल्ट आने के बाद से रात करीब 9 बजे बड़ा बाजार, इतवारा बाजार, राजीव नगर, रविशंकर वार्ड, मोहन नगर, बल्लभ नगर, राहतगढ़ बस स्टेंड क्षेत्र, अंबेडकर वार्ड, काकागंज सहित आसपास के क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। मकरोनिया के पदमाकर नगर, कटरा बाजार, वर्णी कॉलोनी, तिलकगंज सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी लोग बिजली बंद की शिकायतें कर रहे थे।
अंधेरमें डूबी रही अस्पताल: शुक्रवारदेर रात तिली फीडर में फॉल्ट आने से करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित आसपास का सारा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। धर्मश्री फीडर क्षेत्र में भी यही स्थिति बनी थी। परेशान लोग रात भर एस्सेल के शिकायत कक्ष में फोन लगाकर बिजली आने की जानकारी लेते रहे। घंटों तक एस्सेल के शिकायत कक्ष के 224141, 223131 एवं 269100 नंबर व्यस्त बताते रहे।
उपभोक्ता संजय विश्वकर्मा, दिनेश सोनी, आनंद शर्मा, सिद्धार्थ पंडा सहित अन्य उपभोक्ताओं का एक सा आरोप है। दो साल से मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली बंद कर लाइनें बदली गई। ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। फिर भी जरा सी बारिश में फाॅल्ट आने के बाद घंटों तक क्षेत्र अंधेरे में कैसे डूब जाते हैं। निजीकरण के बाद व्यवस्था सुधरनी चाहिए थी, लेकिन सब जस का तस है। इतने फॉल्ट और बिजली गुल की समस्या पहले तो कभी नहीं होती थी।
एस्सेल के मीडिया अधिकारी रविकुमार शुक्ला के अनुसार गर्म लाइनों पर एकदम से बारिश का पानी लगने से फॉल्ट जाते हैं। कुछ जगह पेड़ों की टहनियां भी लाइनों पर गई थी।
नगर संवाददाता. सागर
शहर के कई इलाकों में पिछले दो दिन से कई-कई घंटे बिजली गुल की समस्या बनी हुई है। धर्मश्री और तिली फीडर क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या रही है। शनिवार देर शाम हल्की बारिश के बाद मकरोनिया से लेकर मोतीनगर क्षेत्र में घंटों तक बिजली बंद रही। शनिवार देर शाम हल्की बारिश के बाद फॉल्ट आने के बाद से रात करीब 9 बजे बड़ा बाजार, इतवारा बाजार, राजीव नगर, रविशंकर वार्ड, मोहन न