सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला भी होगी
सागर. भाजपाके सदस्यता अभियान के लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकरियों की कार्यशालाएं भी होंगी। इन कार्यशालाओं में सदस्यता अभियान चलाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को जिला भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए दी। संभागीय कार्यालय में हुई बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर नए सदस्य बनाएं। जिलाध्यक्ष जाहर-सिंह ने कहा कि कार्यशालाओं में जो जानकारी दी जाए उसी के मुताबिक सदस्य बनाने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने पोलिंग केंद्रों के तहत ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। विधायक शैलेंद्र जैन ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को नए सिरे सदस्य बनाने के लिए पार्टी के रजिस्टर्ड नंबर को डायल कर सदस्यता दिलाई।
जिला सदस्यता अभियान प्रभारी भानु राणा ने कहा कि आमजन के बीच पार्टी के कार्यों के बारे में भी बताएं जिससे लोग जुड़ें। बैठक में निर्वाचित महापौर अभय दरे एवं नए पार्षदों का सम्मान किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान सहप्रभारी अनुराग प्यासी, सुखदेव मिश्रा, सुधीर यादव, रामकुमार साहू, प्रदीप राजौरिया, शिवराजसिंह, राज-बहादुरसिंह, याकृति जडिया, अनूप उर्मिल, नवीन भट्ट, नरेश यादव, राजेश केशरवानी, संतोष दुबे, रूपेश खरे आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे