पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूपेंद्रसिंह के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

भूपेंद्रसिंह के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन मंत्री भूपेंद्रसिंह के राहतगढ़ विकासखंड के दौरे के दौरान शनिवार को भाजपा के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी कार रोककर उनके खिलाफ नारेबाजी की। ये कार्यकर्ता मंत्री सिंह के राहतगढ़ नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष उमा पप्पू तिवारी के घर जाने से नाराज थे।

दरअसल, भाजपा नेता पप्पू तिवारी को हाल ही में हुए निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में भाजपा ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इन कार्यकर्ताओं को पता चला कि मंत्री तिवारी के घर जा रहे हैं तो उन्होंने मंत्री को वहां नहीं जाने की सलाह भी दी। लेकिन मंत्री भूपेंद्र सिंह पप्पू तिवारी के घर पहुंचे। वापस लौटते समय सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इनमें राहतगढ़ नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद का चुनाव हार गए पूरन कबीरपंथी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। ये सभी कार्यकर्ता नगर पंचायत अध्यक्ष राहतगढ़ का चुनाव जीते नीरज शर्मा के समर्थक बताए जा रहे हैं। दरअसल, इस घटना से भाजपा की गुटबाजी सतह पर गई है। जिले के राहतगढ़ विकासखंड में भाजपा स्पष्टत: दो गुटों में बंट गई है। एक गुट मंत्री भूपेंद्रसिंह का है, दूसरे गुट में सांसद लक्ष्मीनारायण यादव एवं विधायक पारुल साहू के समर्थक हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमा तिवारी के पति पप्पू तिवारी मंत्री सिंह के कट्टर समर्थक हैं तो वर्तमान में अध्यक्ष का चुनाव जीते नीरज शर्मा सांसद-विधायक के समर्थक हैं। शर्मा ने चुनाव के दौरान पार्टी नेतृत्व से शिकायत की थी कि तिवारी उनके पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं। इस शिकायत पर चुनाव के दौरान ही तिवारी को भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

विरोध नहीं, चर्चा की

^विरोध जैसी कोई घटना नहीं हुई। राहतगढ़ में नगर पंचायत की दुकानों के विवाद के मामले को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं ने मुझसे चर्चा कर ज्ञापन दिया था। जहां तक पप्पू तिवारी के घर जाने की बात है, तो उनसे मेरे निजी संबंध भी हैं तथा उनकी प|ी उमा तिवारी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनका हालचाल जानने मैं सौजन्यता के तहत गया था। इसका पार्टी की लाइन से कोई लेना देना नहीं है। वैसे पप्पू भाजपा के 25 साल पुराने कार्यकर्ता रहे हैं इस नाते संबंध बनना स्वाभाविक है। -भूपेंद्रसिंह मंत्री परिवहन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता

मैंराहतगढ़ में नहीं था

^मैंनेया मेरे समर्थकों ने इस तरह