पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुनि संघ की अगवानी में उमड़ा जैन समाज

मुनि संघ की अगवानी में उमड़ा जैन समाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसाहरी से विहार करते हुए बीना पहुंचे मुनि श्री वीरसागर, मुनि विशालसागर और मुनि धवलसागर सुबह 9 बजे तहसील के समीप पहुंचे। यहां सकल दिगंबर जैन समाज ने मुनियों का स्वागत किया। यहां से मुनि संघ इटावा स्थित नाभिनंदन दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। समाज के लोगों ने मुनियों को श्रीफल भेंट किए। इस दौरान मुनियों ने प्रवचनों में कहा कि मुनि पतंग के समान होते हैं, जिसकी डोर उनके गुरु के हाथों में होती है। जिस प्रकार से पतंग को उड़ाने वाला डोर को जिस तरह खींचता है उसी रास्ते पर इशारे में खिचता जाती है। उसी प्रकार से हमारे गुरु जिस रास्ते के लिए इंगित करते है हम भी उसी डोर के साथ खिंचते जाते है। उन्होंने बताया कि गुरु की सेवा एवं उनकी शिक्षा ही सबसे बड़ा धर्म है।

बीना। खिमलासा से विहार कर मुनि वीरसागर महाराज ससंघ के साथ।