- Hindi News
- जयकारों के बीच रहली पहुंची बाबा की पालकी
जयकारों के बीच रहली पहुंची बाबा की पालकी
रहली. श्रीदेवसीताराम न्यास की ओर से देवलिया मंदिर में बनाए गए साई मंदिर में स्थापित होने वाली साईं बाबा की प्रतिमा का जयकारों के बीच नगर में प्रवेश हुआ। सागर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भक्तों ने अगवानी की। जबलपुर चौराहा, बस स्टैंड, मेन रोड बजरिया होते हुए प्रतिमा देवलिया मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह वंदनवारे लगाए और भक्तों ने रांगोली सजाकर बाबा की आरती उतारी। न्यास के अध्यक्ष सुशील हजारी ने बताया जयपुर के श्याम मूर्ति एम्पोरियम द्वारा प्रतिमा बनाई गई है।