पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िजले में नहीं होगा एक भी अतिशेष शिक्षक

िजले में नहीं होगा एक भी अतिशेष शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। रविवार को सागर ब्लॉक के लिए भी युक्तियुक्तकरण की कार्रवाई पूरी हो गई। एमएलबी स्कूल क्रमांक-1 में अतिशेष शिक्षकों के लिए हुई काउंसिलिंग प्रक्रिया में सागर ब्लॉक के 145 शिक्षक दूसरी स्कूलों में भेज दिए गए। रात करीब 8.30 तक कार्रवाई चलती रही। इसके साथ ही िजले के सभी 11 ब्लॉक की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें 623 अतिशेष शिक्षक इधर से उधर हुए हैं। "दैनिक भास्कर' की मुहिम के असर के चलते ऐसा करने वाला सागर प्रदेश का पहला जिला बन गया है। ज्वानिंगभी इसी हफ्ते- अब सिर्फ दो काम बाकी रह गए हैं।
पदस्थापना प्रस्ताव के आधार पर पदस्थापना के आदेश जारी करना एवं पदस्थापना आदेश के अनुसार में अतिशेष में दूसरी स्कूल में भेजे गए शिक्षकों द्वारा कार्यभार ग्रहण करना। जिला शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला का कहना है कि यह काम इसी सप्ताह हो जाएगा। शुक्ला के मुताबिक चार दिन तक चली इस काउंसिलिंग में लगभग सभी शिक्षक इस प्रक्रिया से खुश नजर आए हैं। कुछ लोगों ने जरूर इस पर शुरुआत में नाराजगी जाहिर की, पर अंत में उन्होंने भी दूसरा स्कूल ले ही लिया। डीईओ ने दो टूक कह दिया है कि आदेश जारी होने के बाद सभी को अविलंब ज्वाइन करना होगा। जो आनाकानी या लेटलतीफी करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कलेक्टर,सीईओ पहुंचे, नेता भी जमा रहे : सागर नगर में कुल 172 अतिशेष शिक्षकों को बुलाया गया था। इनमें से 145 पहुंचे। सभी को दूसरी स्कूलों में भेज दिया गया है। जो 27 नहीं आए, वह प्रमोशन या अन्य कारणों से अनुपस्थित रहे। सागर नगर की काउंसिलिंग के दौरान कलेक्टर अशोक कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ डॉ. वीएस रावत, संयुक्त आयुक्त डॉ. राजेश राय सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे। वह एमएलबी स्कूल में ही चल रही महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा की जांच करने भी गए। काउंसिलिंग के दौरान ही भाजपा एवं कांग्रेस के कुछ नेताओं सहित शिक्षकों के विभिन्न संगठनों के नेता भी यहां घूमते नजर आए।

चार दिन चली काउंसिलिंग : काउंसिलिंग के पहले दिन रहली, देवरी एवं केसली सहित 3 ब्लॉक में 240 शिक्षक, दूसरे दिन मालथौन, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़ एवं जैसीनगर सहित 5 ब्लॉक में 147 शिक्षक, तीसरे दिन खुरई, बीना सहित 2 ब्लॉक में 91 शिक्षक एवं चौथे और अंतिम दिन अकेले सागर ब्लॉक में 145 शिक्षक जरूरतमंद एवं शिक्षक विहीन, एक शिक्षकीय स्कूल में भेजे गए। इस प्रकार 4 दिन तक चली इस कार्रवाई में कुल 623 शिक्षक इधर से उधर हुए। यह अनुमानित आंकड़ा है, इसमें आंशिक परिवर्तन संभव है।

त्रुटि कहीं भी मिले, बताने पर सुधारी जाएगी: डीईओ
जिलाशिक्षाअधिकारी आरएन शुक्ला ने बताया कि जिले के सभी 11 ब्लॉक के लिए काउंसिलिंग संपन्न हो गई है। ऐसा करने वाला सागर प्रदेश का पहले जिला बन गया है। हमने सौ प्रतिशत पारदर्शिता के साथ यह काम किया है। इसके दो दिन पहले हुई पदोन्नति प्रक्रिया भी नियमानुसार की है।
पदोन्नति एवं अतिशेष की काउंसिलिंग में अब तक कहीं से भी कोई आपत्ति या शिकायत नहीं आई है। फिर भी यदि किसी को कहीं कोई त्रुटि समझ अाती है, तो जरूरी प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ सीधे मुझसे बेझिझक शिकायत कर सकते हैं। शिकायत सही पाए जाने पर तुरंत सुधार किया जाएगा।
एक हफ्ते के भीतर जारी हो जाएंगे स्थानांतरण आदेश।