- Hindi News
- मामूली बात पर एक ही परिवार में झगड़ा , 7 घायल
मामूली बात पर एक ही परिवार में झगड़ा , 7 घायल
खुरई | कबीरवार्ड में रविवार रात 8 बजे पानी निकासी की जगह को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हथियार चलने लगे, जिसमें सात लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को सागर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार विवाद घर से पानी निकासी को लेकर हुआ। इस घटना में बबलेश अहिरवार को गंभीर चोट आई हैं। इसके अलावा रामसिंह अहिरवार, कालू अहिरवार घायल हो गए। दूसरे पक्ष से हीरालाल अहिरवार, भागचंद अहिरवार, रूपाबाई अहिरवार, शीतलबाई अहिरवार को चोट आई हैं जिन्हें अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद बबलेश अहिरवार, शीतलबाई अहिरवार, हीरालाल अहिरवार को जिला अस्पताल रैफर किया गया। सभी घायलों को इलाज किया जा रहा है।