सागर | इस सीजन में रविवार को पहली बार दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कोहरे का असर दोपहर तक रहा। बादलों के बीच धुंध तो पूरे दिन रही। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन भी रहा। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा। दिन में तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहा। लोग पूरे दिन ही पूरे गर्म कपड़ों में रहे। बीती रात में 1.0 सेमी से ज्यादा बारिश हुई। पिछले 48 घंटे के दौरान 7.4 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण हवाएं नम हैं, जिससे ठंडी बढ़ी है।
नम हवाओं के कारण पिछले 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री नीचे गिरा है।
आगे क्या : अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कोहरा,धुंध और बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा चलेंगी। जोरों की सर्दी पड़ सकती है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इसका असर शहर के लोगों की दिनचर्या पर दिखेगा। बच्चों को सुबह के समय घर से कंपकपाते हुए स्कूल जाना होगा।
मौसम विभाग के निदेशक डाॅ. अनुपम काश्यपि के मुताबिक ऊपरी हवा में पश्चिमी चक्रवात की स्थित बनी है। मौसम अगले दो दिन बाद साफ होगा। तब तक ठंड और बढ़ जाएगी है।
दिन में अधिकतम तापमान ऐसा था
सुबह08.30 13.6 डिग्री
सुबह 11.30 15.0 डिग्री
दोपहर 02.30 18.4 डिग्री
शाम 05.30 18.0 डिग्री
(सागर: तीन बत्ती का यह चित्र रविवार रात करीब 7.30 बजे का है। उस समय भी धुंध थी। सुबह से ही कोहरा था जो करीब पूरी दिन बना रहा।)